प्रियंका भारद्वाज/मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में 5 से 11 दिसंबर 2025 तक आहूत षष्ठम झारखंड विधानसभा के चतुर्थ सत्र (शीतकालीन सत्र) को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सत्र में लाए जाने वाले विधायी कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकार की प्राथमिक नीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विधायकों से अपेक्षा जताई कि वे शीतकालीन सत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखेंगे।
सूत्रों के अनुसार, इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण बिलों को सदन में प्रस्तुत कर सकती है, जिन पर सत्ता पक्ष ने रणनीतिक तैयारी पर जोर दिया। विधायकों ने भी सत्र को सुचारू और परिणाममुखी बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे।
सरकार का लक्ष्य है कि इस सत्र में नीतिगत निर्णयों को धरातल पर उतारने के साथ विकासगत कार्यों की गति को और तेज किया जाए।
सत्ता पक्ष की यह बैठक आगामी सत्र के लिए सरकार की कार्ययोजना और राजनीतिक समन्वय का अहम चरण मानी जा रही है।
— कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी



























