Kaushlendra Pandey/रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा — “Delighted to welcome my friend, President Putin to India. Looking forward to our interactions later this evening and tomorrow. India-Russia friendship is a time tested one that has greatly benefitted our people.”
दोनों नेता आज शाम और कल विस्तृत वार्ता करेंगे। इस दौरान रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पुतिन के दौरे को भारत-रूस संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





























