नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मित्र और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पुतिन भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं, जहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा एवं आर्थिक सहयोग सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
भारत-रूस संबंधों को नई गति देने के उद्देश्य से होने वाली यह मुलाकात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खास मानी जा रही है। दोनों नेता देर शाम अनौपचारिक बातचीत के बाद कल औपचारिक शिखर बैठक करेंगे।
रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























