भारत-रूस ने मत्स्य, पशुपालन व डेयरी व्यापार में सहयोग बढ़ाया
नई दिल्ली — भारत और रूस के बीच मत्स्य-पालन, पशुपालन और डेयरी सेक्टर में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी।
बैठक में निर्यात बढ़ाने और बाजार पहुँच आसान बनाने पर चर्चा हुई।
भारत ने रूस के लिए समुद्री उत्पादों के निर्यात में विस्तार का प्रस्ताव दिया।
रूस ने भारतीय फिशरी, मीट और डेयरी उत्पादों में रुचि जताई।
दोनों देशों ने Deep-Sea Fishing व आधुनिक Aquaculture तकनीक पर कार्य करने की बात कही।
ट्राउट उत्पादन और मत्स्य-प्रसंस्करण तकनीक पर भी सहयोग होगा।
निर्यात स्वीकृति प्रक्रिया तेज करने पर सहमति जताई गई।
भारत ने रूस से लंबित Seafood Units की मंजूरी जल्द देने का आग्रह किया।
साझेदारी से किसानों-मछुआरों को नए बाजार और निर्यात अवसर मिलेंगे।