Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली — केंद्र सरकार ने देश को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से 100-दिवसीय राष्ट्रीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की।
अभियान की शुरुआत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की।
उन्होंने कहा — बाल विवाह कानूनी अपराध और नैतिक अन्याय है।
अभियान तीन चरणों में पूरे देश में चलाया जाएगा।
पहले चरण में स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम और शपथ दिलाई जाएगी।
दूसरे चरण में सामाजिक व धार्मिक नेताओं से संवाद होगा।
तीसरे चरण में पंचायतों/नगर निकायों से बाल विवाह रोकथाम प्रस्ताव लिए जाएंगे।
सरकार ने समाज से बाल विवाह उन्मूलन में सहयोग की अपील की।
अभियान का लक्ष्य बच्चों के अधिकार और बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


























