रांची — 5 से 11 दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित झारखण्ड विधानसभा के षष्ठम विधानसभा का चतुर्थ (शीतकालीन) सत्र सुचारु रूप से संचालित हो सके, इसे लेकर विधानसभा परिसर में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में मौजूद रहे और सत्र की कार्यसूची को लेकर चर्चा की।
बैठक में विधायी कार्यों, प्रश्नकाल, तथा महत्वपूर्ण विधेयकों पर विमर्श हुआ।
सत्र को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और उत्पादक बनाने पर सहमति जताई गई।
विधायक दलों से रचनात्मक सहयोग और सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
झारखण्ड के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकास संबंधी एजेंडा को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
#cmhemantsoren #WinterSession #JharkhandAt25 #JharkhandSeJohar #InfiniteOpportunities #LegislativeAssembly





























