उमर फारुख/रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज की एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई पर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “हम लड़ते रहेंगे अपने अधिकारों के लिए, लड़ते रहेंगे अपनी धरती के लिए और लड़ते रहेंगे अपने अस्तित्व के लिए। एकजुट होकर ही आगे बढ़ सकता है आदिवासी समाज।”
मुख्यमंत्री के इस बयान को आदिवासी अधिकार, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और पहचान के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एकता ही वह शक्ति है, जिसके बल पर समाज अपनी परंपरा, संस्कृति और अधिकारों को सुरक्षित रख सकता है।
राज्य में चल रहे राजनीतिक और सामाजिक विमर्श के बीच हेमंत सोरेन का यह संदेश आदिवासी समुदाय को मजबूत संदेश के रूप में सामने आया है। उनके ट्वीट के बाद सामाजिक संगठनों और समर्थकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)


























