सौरभ निगम/नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO ने अपनी Technology Development Fund (TDF) योजना के तहत विकसित सात तकनीकें भारतीय सशस्त्र बलों को सौंप दी हैं। इन तकनीकों का विकास DRDO, तीनों सेनाओं और उद्योग भागीदारों के सहयोग से किया गया, जिनका उद्देश्य स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना और आयात निर्भरता कम करना है।
इसी बैठक के दौरान समिति ने रणनीतिक, एयरोस्पेस, नौसैनिक और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर क्षेत्रों से जुड़ी 12 नई परियोजनाओं को भी मंजूरी दी। उम्मीद है कि इन परियोजनाओं के माध्यम से भविष्य में आधुनिक और स्वदेशी रक्षा तकनीकों का विकास और तेज़ होगा।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)


























