Kaushlendra Pandey/पटना। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेला-2025 का आज उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रकाशकों, साहित्यकारों, छात्रों और पुस्तक प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मेले में साहित्य, शिक्षा, संस्कृति और पठन-पाठन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया है।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)


























