Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता के बाद आज संसद भवन में राज्य के एनडीए सांसदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों की समीक्षा और आने वाले वर्षों में सरकार द्वारा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
एनडीए नेतृत्व ने कहा कि यह जीत जनता के भरोसे और विकास-पक्षीय नीतियों का परिणाम है। बैठक के दौरान सांसदों ने बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार एवं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में और मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। सभी नेताओं ने एकमत होकर यह कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी और किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
बैठक में मौजूद सांसदों ने जनसेवा की भावना के साथ काम करने, केंद्र व राज्य योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा बिहार की विकास यात्रा को नई गति देने का संकल्प दोहराया। नेतृत्व ने कहा कि बिहार के हर नागरिक का जीवन सरल, सुरक्षित और समृद्ध बनाना ही सरकार की प्राथमिकता है।
अंत में सांसदों ने आशा व्यक्त की कि केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से आने वाले दिनों में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और जनता-जनार्दन की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा।
— रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























