मुज़फ्फरपुर । रामेश्वर महाविद्यालय के बीबीए विभाग के छात्रों ने पाठ्यक्रम के निदेशक सह प्राचार्य प्रो .(डॉ.) श्यामल किशोर के संरक्षकत्व में दुधेश्वरी आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया । इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली की जानकारी से अवगत कराना था । महाविद्यालय के छात्रों का कंपनी के प्रबंध निदेशक अजीत कुमार ने स्वागत किया और उत्पादन प्रक्रिया व उद्योग में अवसरों के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों का उद्देश्य अधिकाधिक उत्पादन करते हुए पर्याप्त मावन बल को रोजगार मुहैया कराना है ।
संसाधन पुरुष कन्हैया कुमार संकेत कुमार मिश्रा ने छात्रों को फैक्ट्री के विभिन्न विभागों की जानकारी दी और उन्हें इस इकाई के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्साहित किया । छात्रों ने अपनी तमाम जिज्ञासाओं को प्रकट किया जिसे संसाधन पुरुषों द्वारा एक – एक करके सभी के सवालों का जवाब दिया ।
इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के बीबीए विभाग की समन्वयक डॉ. महाजबीन परवीन ने किया । डॉ. परवीन ने इस तरह के भ्रमण की अनुमति प्रदान करने के लिए प्राचार्य के प्रति आभार जताया । उन्होंने कहा कि छात्रों ने इस औद्योगिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया ।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों प्रो. रजनी रंजन, डॉ. शारदानंद सहनी, डॉ.उपेंद्र गामी,डॉ. वसीम रजा, डॉ. बादल कुमार, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. गोवर्धन,डॉ. राजबली, डॉ. उपेंद्र प्रसाद, डॉ.अभिनय कुमार ने डॉ. परवीन के इस कार्यक्रम के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी । इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बी.बी.ए. विभाग के सहायक सोनू कुमार एवं कुंदन कुमार की उल्लेखनीय भूमिका रही ।



























