अम्मान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत–जॉर्डन संबंधों को मजबूत बनाने में किंग अब्दुल्ला द्वितीय की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत और जॉर्डन इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि दोनों देशों को भविष्य में और अधिक ऊर्जा व उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा में आपसी सहयोग, क्षेत्रीय स्थिरता और द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने पर सहमति बनी। यह मुलाकात भारत–जॉर्डन संबंधों को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी


























