बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान बिहार के समग्र विकास, केंद्र–राज्य समन्वय और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से भी भेंट की। बैठक में बिहार की कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विस्तार, सहकारिता क्षेत्र को मजबूती देने और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया।
इन दोनों ही महत्वपूर्ण बैठकों के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और बिहार के उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। नेताओं की मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि आने वाले समय में केंद्र और राज्य के सहयोग से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, एनडीए की जीत के बाद यह मुलाकात न सिर्फ राजनीतिक दृष्टि से अहम है, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने में भी निर्णायक मानी जा रही है।
#NitishKumar #NarendraModi #AmitShah
#Bihar #JDU #JanataDalUnited #NDA



























