Kaushlendra Pandey/बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड, पटना के तत्वावधान में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मदरसा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक माननीय श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधान परिषद के पूर्व सभापति माननीय श्री सलीम परवेज़ साहब ने की। समारोह में शिक्षा, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर माननीय विधान परिषद सदस्य डॉ. खालिद अनवर, बोर्ड के सदस्य प्रो. शब्बीर अहमद, श्री निजामुद्दीन अंसारी, श्री खुर्शीद अनवर, श्री इज़हार अशरफ़, तथा शिया वक़्फ़ बोर्ड के माननीय अध्यक्ष श्री इरशाद अली आज़ाद विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में सम्मानित शिक्षकगण भी समारोह में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मदरसा शिक्षा से जुड़े अन्य प्रमुख शिक्षाविदों और सामाजिक प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही। इनमें प्रो. शकील क़ासमी यूनियन के अध्यक्ष जनाब अब्दुलकुद्दुस साहब, जनाब शहाबुद्दीन रहमानी, जनाब अनिसुर्रहमान, जनाब महताब आलम, जनाब मोहम्मद परवेज, जनाब मोहम्मद आबिद, जनाब दानिश ख़ान तथा जनाब ग़ुलाम ग़ौस साहब शामिल थे।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि माननीय संजय कुमार सिंह (गांधी जी) ने कहा कि मदरसा शिक्षक समाज की बुनियाद मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का जो संस्कार मदरसों में दिया जाता है, वह समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में इस अवसर पर गांधी जी द्वारा मुझे भी सम्मानित किया गया, जिसे मैं अपने लिए गौरव का विषय मानता हूँ।
समारोह के अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा मदरसा शिक्षा को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


























