Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर दिल्ली स्थित द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन में क्रिसमस मॉर्निंग सर्विस में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रार्थना सभा प्रेम, शांति और करुणा के शाश्वत संदेश को प्रतिबिंबित करती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा कि क्रिसमस की भावना समाज में सौहार्द, भाईचारे और सद्भाव को प्रेरित करे। उन्होंने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व मानवता, करुणा और आपसी विश्वास को मजबूत करने का अवसर है।
प्रधानमंत्री की इस उपस्थिति और संदेश को देशभर में सामाजिक समरसता और आपसी सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी

























