रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन से फादर अजीत खेस, फादर मेडॉट तथा मिशनरी ऑफ चैरिटी की रिजनल सुपीरियर सिस्टर जोस स्लेटा, सिस्टर मारिया अगस्ता और सिस्टर ग्वालबट ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मिशनरी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एवं विधायक को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए राज्य में शांति, सौहार्द और भाईचारे की कामना की।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी


























