गोरखपुर में निर्माणाधीन एनसीसी ट्रेनिंग अकादमी का मुख्यमंत्री योगी ने किया निरीक्षण
सौरभ निगम/गोरखपुर। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने आज जनपद गोरखपुर में निर्माणाधीन एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) ट्रेनिंग अकादमी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एनसीसी ट्रेनिंग अकादमी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को तय समयसीमा में, गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से भी इस निरीक्षण की जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। एनसीसी अकादमी के निर्माण से गोरखपुर सहित पूर्वांचल के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिलेंगे।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और निर्माण से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी