झारखंड की वीर भूमि में देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार किया गया। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ आत्मीय स्वागत हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड की संस्कृति, परंपराओं और वीर इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि यह भूमि देश की आत्मा और आदिवासी विरासत की सशक्त पहचान है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के उत्थान और विकास में झारखंड की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया।
राष्ट्रपति के आगमन से राज्य में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























