Kaushlendra Pandey /patna/आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित 5, देशरत्न मार्ग पहुंचकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री शकुनी चौधरी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव सहित कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी नेताओं ने श्री शकुनी चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके राजनीतिक व सामाजिक योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपस्थित नेताओं ने पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के अनुभव, सादगी और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान बिहार की राजनीति में सदैव स्मरणीय रहेगा। जन्मदिन के अवसर पर आवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा और पूरे माहौल में आत्मीयता एवं सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
— रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
























