01 व्हीलर रोड स्थित लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता
01 व्हीलर रोड स्थित लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री चिराग ने प्रेस वार्ता में उपस्थित तमाम पत्रकारों और बिहार की जनता को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी । श्री चिराग ने कहा कि इस उम्मीद को विश्वास के साथ बीते हुए सालों से ज्यादा बेहतर ज्यादा खूबसूरत और ज्यादा खुशहाली लेकर हम सबके जीवन में आए यह कामना करता हूं । कांग्रेस राजा जैसी पार्टीयों ने पिछले कुछ सालों से झूठ बोलकर और लोगों को भ्रमित कर डराने की राजनीति की एक नई परंपरा शुरूआत की है।
चुनाव पूर्व जितने भी विषय सरकार के द्वारा उठाए गए जब-जब सरकार को करने का काम किया वैसे में विपक्ष ने जनता के बीच एक डर का माहौल तैयार करने का प्रयास किया और इस सोच का नेतृत्व कांग्रेस जैसे पार्टी के राहुल गांधी ने किया है शुरू से लेकर अभी तक अलग-अलग समय पर दिए गए फैसले और उन्होंने क्या भ्रम फैलाया है कि मुसलमान को आरक्षण नहीं दिया जाएगा मुसलमान को यहां पर नागरिकता नहीं दी जाएगी बल्कि उनकी नागरिकता छीन ली जाएगी। इस बात का माहौल देशभर में बनाया गया । बांग्लादेश जैसे देशों में धर्म के आधार पर किस तरीके से अत्याचार किया जा रहा है इन तमाम परिस्थितियों के मद्देनजर रखते हुए इस विषय को लाया गया। सीएए ऐसा विषय जो कि देश में कोई पहली बार नहीं निरंतर में इस प्रक्रिया का पालन किया गया है जहां पर समय-समय पर वोटर लिस्ट को रिव्यू किया जाता है जिसके कारण कई होते हैं। कई बार कई सदस्यों का दुखद निधन हो जाता है उनका नाम काटना जरूरी होता है । कई लोग दूसरे राज्यों में चले गए होते हैं उनका नाम हटाना जरूरी होता है कई फर्स्ट टाइम वोटर्स होते हैं उनका नाम जोड़ना जरूरी होता है तो यह रिव्यू चलता रहता है । समय-समय पर रेगुलर इंटरवल्स में बिहार में कांग्रेस और उनके नेता राहुल जी ने 12 -15 दिन तक एक ऐसा माहौल तैयार करने का प्रयास किया कि आप लोगों ने देखा कि हंगामा सड़क पर तो किया लेकिन जहां पर औपचारिक आपत्ति दर्ज करनी थी किसी ने जाकर वहां पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की । हम लोगों के माध्यम से भी कहीं हम लोग को कोई ऐसी शिकायत नहीं है कि यह गड़बड़ी हुई वह गड़बड़ी हुई कहीं कोई ऐसी खबर सुनने को नहीं मिली और जहां-जहां और चुनाव हो रहे हैं वहां पर वोट चोरी वोट चोरी वोट जबकि बिहार की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से उनके इस विषय का जवाब देने का काम किया ।
अब एक और बड़ा फैसला जो मेरी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच से लिया गया यह फैसला मनरेगा को लेकर हम लोगों ने लंबे समय से देखा कि देश में इसको बनाकर भी इसको आधार बनाकर भी राजनीति करने का प्रयास किया गया। मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने बड़े-बड़े दावे, बड़े-बड़े वादे और एक ऐतिहासिक सोच वाला ऐतिहासिक फैसला कर हमारे देश के लोगों को मिट्टी खोदने के काम में लगाकर रखने का काम किया और बीते सालों के साथ मनरेगा भ्रष्टाचार का अड्डा बन के रह गया । हर वह व्यक्ति जो मनरेगा से जुड़ा हुआ है वह बातों से सहमत होगा कि किस तरीके से मनरेगा में भ्रष्टाचार किया जाता है किस तरीके से हस्ताक्षर कर लिए जाते हैं बिचौलिए पैसे ले जाते हैं या सिर्फ हस्ताक्षर करके बिना कोई काम किए हुए पैसों की निकासी कर ली जाती है सिर्फ और सिर्फ करप्शन बिरले इस व्यवस्था का लाभ किसी परिवार को मिला हो किसी गरीब मजदूर को मिला हो यह अनुभव हम लोग को नही के बराबर हो । पर हां जो लोग इस व्यवस्था के साथ जुड़े हुए थे उन्होंने अपने बड़े घर, गाड़ियां बंगले सब बनाने का काम किया और आज जब इस भ्रष्टाचार के अड्डे के ऊपर केंद्र सरकार के द्वारा प्रहार किया गया है तो मैं कांग्रेस की तकलीफ को भी भली-भाति समझ पा रहे है क्योंकि यह उनकी सोच की भ्रष्टाचार की योजना थी । उनके द्वारा निर्माण की गई अब इसमें जितने रूप हो उसके जब हम लोगों ने उसको टाइट करने का काम किया तब उनलोगों को हम लोगों ने कसने का काम किया तो आज उनकी दुखती रग पर हाथ पड़ा है जो इनकी तिलमिलाहट का कारण बना । जितना संशोधन भ्रष्टाचार में कर एक नई योजना के तौर पर केंद्र सरकार के द्वारा इसको प्रस्तुत किया गया जी राम जी के नाम से गारंटी का रोजगार और आजीविका ग्रामीणों को लेकर इस योजना को लाया गया। कांग्रेस को इस बात की तकलीफ है कि इन्होंने जो स्कीम भ्रष्टाचार के लिए तैयार की थी उसको केंद्र सरकार के द्वारा कैसे नया रूप दिया जा रहा है सबसे पहले तो भावनात्मक तरीके से राजनीति करने का काम किया कि इसमें से बापू का नाम हटा दिया गया है , महात्मा गांधी का नाम हटा दिया गया नाम क्यों बदला गया । इतिहास गवाह रहा है कि भारत में समय-समय पर योजनाओं में सुधार किए गए हैं । योजनाओं में बदलाव किए गए हैं स्थिति के अनुसार और कई बार संभवत उस योजना से प्रेरणा लेते हुए एकदम नए स्वरूप में दूसरी योजनाओं का गठन किया गया है और उसका नाम बदला गया है । ऐसा नहीं है कि उस योजना का अपमान करने के लिए कांग्रेस वाले ही कितनी हमलों की योजनाओं को गिनाते फिरते रहते हैं कि स्वच्छ भारत क्या है? हम भी तो निर्मल यह करते थे वह करते थे उसी का ही एक स्वरूप है यह तो जब आपको वह बातें समझ में आती थी तो आज इस बात पर राजनीति करने का क्या आधार बनता है ? क्या बापू का नाम हटा ले । भला कौन बापू के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने की सोच भी सकता है ? और आपको ऐतराज किस नाम से हो रहा है ? राम से आपको ऐतराज रहा है इस बात का प्रमाण देने की किसी को जरूरत नहीं है । कांग्रेस की सोच राम सनातन इन सबको लेकर क्या रही है यह किसी से छुपा नहीं है राम मंदिर का निर्माण उसमें इनका बहिष्कार यह तमाम चीज दिखता है कि कांग्रेस को इस नाम से ऐतराज रहा है। पर कैसे बोले कि बात से हमको एतराज इस से हमको ऐतराज है तो उसका आधार क्या बनाया गया कि भाई बापू का नाम। और मैं नाम की राजनीति में नहीं उलझना चाहता आप इसके मेरिटस पर चर्चा कीजिए ना ? जी राम जी में मुझे बताइए कि भाई हमने कहां कमी छोड़ी है उस पर हम लोग चर्चा करने को तैयार है 100 दिन से ज्यादा 125 दिन की गारंटी हम लोग तो 25þ इजाफा इसमें किया गया है क्यों आपने कर दिया 25 दिन ज्यादा की गारंटी आप क्यों दे रहे इस पर चर्चा कीजिए हम लोग चर्चा करने को तैयार है । विपक्ष अफवाह फैलाने का काम किया कि आप लोगों ने स्टेट के ऊपर भार डाल दिया है स्टेट के ऊपर अब ज्यादा दबाव पड़ेगा क्योंकि आर्थिक तौर पर पहले के समीकरण के वनिस्पत और 60 -40 का अनुपात आ गया तो अब स्टेट के ऊपर भार पड़ेगा । आखिर कयूं चिंता हो रही है इस बात की विपक्ष को कितने राज्यों में उनकी सरकार है ? चिंता किसी को होनी चाहिए तो हम लोग को होनी चाहिए ना जहां पर भाजपा की सरकार है या एनडीए की सरकार है हम लोग को चिंता होनी चाहिए कितनी जगह पर राज्य में आपकी सरकार है? जब केंद्र से लाभ लेना होगा तो उसमें सुविधा चाहिए और जब संघीय ढांचे के आधार पर कलेक्टिव रिस्पांसिबिलिटी की सोच के साथ स्कीम का निर्माण किया जाता है तो उसमें इनको ऐतराज हो जाता है कि भैया स्टेज का स्टेट के ऊपर बूस्ट पड़ रहा है यह कलेक्टीव रिस्पांसिबिलिटी की बात है और यह बहुत बड़ा कारण रहा मनरेगा के सफल होने का क्यों क्योंकि स्टेट ने भी उस ओनरशिप को समझा ही नहीं इंप्लीमेंटिंग एजेंसी भारत के फेडरल स्ट्रक्चर में स्टेटस होते हैं और ऐसे में स्टेट को कभी उस ओनरशिप का एहसास ही नहीं हुआ उनका योगदान होता तो उनको कभी फर्क ही नहीं पड़ा पर आज जब कलेक्टिव रिस्पांसिबिलिटी शेयर की जाएगी स्कीम के तहत अभी जिम्मेदारी जब आती जाएगी तो राज्यों की भी उतनी ही जिम्मेदारी होगी और राज्य भी इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि जो लोग काम कर रहे हैं सही में वह काम हो रहा है कि नहीं हो रहा क्योंकि राज्य का भी योगदान अब उसमें जा रहा है तो ऐसे में मैं मानता हूं कि भारत के संघीय ढांचे को फेडरल स्ट्रक्चर को और सशक्त करने की सोच के साथ यह जो बदलाव किए गए हैं उसका यकीनन लाभ मिलेगा व्यवहारिक तौर पर भी देखिए इससे पहले से मिट्टी खोदने के काम में लगाया जाता था आज इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट्स अंडरटेकन किए जाएंगे और एरिया के डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट्स इसके तहत लिए जाते हैं । इंफ्रास्ट्रक्चर के व्यवस्था का निर्माण इसके माध्यम से किया जाएगा सही मायने में इस योजना का लाभ न सिर्फ उन गरीब मजदूरों को मिले बल्कि उनके माध्यम से हमारे क्षेत्र हमारे राज्य को भी मिले बदलाव हम लोगों ने इस योजना में किए हैं उसको भी इनको यह सिर्फ जलते रहना देशभर में आप प्रदर्शन कर रहे हैं। जी राम जी को लेकर मुझे बताइए क्या गलत हो रहा है इसमें और अभी तक क्या सही हो रहा था कि आपको उसमें एतराज नहीं था हर चीज में आपको सुधार चाहिए अगर कहीं पर सही में सुधार किया जाता है तो आपको ऐतराज होने लगता है। हकीकत में यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार के ऊपर केंद्र सरकार मेरे प्रधानमंत्री जी का सीधा प्रहार है और इस बात की तिलमिलाहट है । यह लोग जितना आज अलग-अलग क्षेत्र में जाकर प्रदर्शन कर रहे हैं जिला मुख्यालय पर कभी इसको लेकर किया था क्या हुआ देश को आप कुछ दिनों के लिए देश को भ्रमित करने का काम करते हैं और उसके बाद वही बात ठंडा बस्ता में चली जाती है अगर आपके पास कोई सुझाव है मैं पुणः मै कहता हूं कि मेरिट पर डिस्कस कीजिए। हम लोग तैयार है आप बताइए कि स्कोर कैसे बेहतर किया जा सकता है क्या भारत के संघ- राज्य को मजबूत करना गलत सोच है क्या ? कलेक्टिव रिस्पांसिबिलिटी स्टेट एंड सेंट्रल की शेयर करना गलत सोच है ? उनकी इसी विरोध की सोच को लेकर एनडीए की ज्यादा से ज्यादा प्रदेशों में सरकार बनी है और जो राज्य बचे हैं है उसके बाद हम लोग बंगाल में भी सरकार बनाने जा रहे हैं । बचे कुछ राज्य और भी है जहां इस बार साउथ मे भी आप देखेगें एनडीए की सरकार बनेगी । तमिलनाडु जैसे राज्य में वहां पर भी हम लोग की सरकार बनेगी क्योंकि आज देश यह अनुभव कर रहा है कि डबल इंजन की सरकार के क्या मायने होते हैं क्या लाभ होते हैं स्टेट के ऊपर पडने वाले बोझ को तो आधार बनाने का काम ना करें लेकिन हां बताएं कि अगर हम लोग 125 दिन ज्यादा दे रहे हैं तो हम गलत क्या किया । मनरेगा में अभी तक कोई मॉनिटरिंग की व्यवस्था नहीं थी कोई बायोमेट्रिक नहीं होता था कोई मॉनिटरिंग नहीं होती थी कोई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं किया जाता था कोई का इंटरेस्ट नहीं होता था । इन चीजों को इनकॉरपोरेट किया गया है । हम आस्वस्त है कि इसमें लीकेज ना के बराबर हो इस सोच के साथ हम लोग इसको लेकर आने का काम कर रहे है और मैं चाहता हूं आप सबके माध्यम से लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है आप सबके माध्यम से मैं चाहता हूं कि देश में हमारे बिहार में लोगों तक यह मैसेज जाए कि किस तरीके से इस योजना से आने वाले दिनों में हमारे गरीब मजदूरों को सशक्त करने की सोच के साथ इसका निर्माण किया गया । हर योजना जो हम लोग लेकर आते हैं विपक्ष सीधा उसको भ्रमित करने का काम करता है महिलाओं को सशक्त करने की सोच के साथ जो ₹10000 वाली योजना लाई गई उसके भी उसी तरीके से कि रेवड़ी बॉटा गया । समझ में आता है कि आप लोगों की सों में फर्क क्या है? ऐसी योजना का क्योंकि यह उन फ्री बीच में नहीं बन जा सकता कि आपको महीने के कितने रुपए मुफ्त में आपको दिए जा रहे दिए जा रहे दिए जा रहे हैं।
श्री चिराग ने महिलाओं को लेकर कहा कि पिछले चुनाव में यह महिलाओं को सही ₹10000 से आप अपना प्रोजेक्ट बेसिक तैयार कीजिए उसके बाद 190000 और टोटल ₹200000 की योजना से आपके व्यवसाय को स्थापित किया जा सकता है और मैं मानता हूं कि यह रकम एक छोटे उद्योग को लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में अपने में काफी है । इसका लाभ देश की एक बड़ी आबादी को हुआ उद्योग लगाकर गांव देहात में रह रहे महिला पुरुष अपने आप को उद्यमी बनाकर जॉब सीकर से जब ओनर की भूमिका में आते हैं दो-चार लोगों को अपने नीचे रोजगार देने की क्षमता को तैयार करते हैं ऐसे ही योजना के तहत 10000 और 190000 से जब महिलाएं अपने पांव पर खड़ी होगी तो पूरे परिवार को साथ लेकर खड़ी हो इन योजनाओं का यह लोग विरोध करते हैं और सवाल वही की भैया आपको भी तो पूरा समय दिया गया था ना उस वक्त आप कर लेते 2000 का पूरा दशक यूपीए सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में ही थी। सुधार कर लेते है? और इतिहास गवाह रहा है कि समय-समय पर योजनाओं को बदल जाता है परिवर्तन किया जाता है संशोधन किए जाते हैं लेकिन ऐसे में इस विषय को लेकर भ्रम फैलाना मैं मानता हूं यह कतई उचित नहीं है। कांग्रेस ने सिर्फ झूठ बोलकर डरा कर लोगों को अपने पक्ष में करने की एक परंपरा की शुरुआत कर रखी है आने वाले दिनों में जिन राज्यों में चुनाव है असम में हो बंगाल में हूं मैं मानता हूं कि वहां पर भी जहां असम में हम लोग वापस आएंगे तो वही एक लंबे समय के बाद बंगाल में भी एक डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच वाली एनडीए की सरकार बनेगी। यह विश्वास मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास भी अपनी भूमिका को इन राज्यों में निभाने के लिए पूरी तरीके से कमर कस चुकी है।
हमारे खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा जी को प्रभारी की जिम्मेदारी देकर पिछले तीन दिन से उनके प्रवास वहीं पर चल रहा है जहां संगठन को कैसे और मजबूत किया जा सके और कार्यकर्ताओं के सुझावों को एकत्रित किया जा सके ताकि उसके बाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का केंद्रीय संसदीय बोर्ड चुनाव की दृष्टि से बंगाल में हम लोग की क्या भूमिका रहेगी इस पर अंतिम फैसला ले सके। इन तमाम विषयों को हम लोग जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं पर मैं यह मानता हूं कि इन योजनाओं का असर है कि आज देश में केंद्र की सरकार और एनडीए का गठबंधन हर बीते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है और ज्यादा लोकप्रिय होता जाए और इसका लाभ बाकी राज्यों में भी हम लोग को मिलेगा। विपक्ष वाले कितना भी भ्रम फैला ले मैं मानता हूं कि जिस तरीके से भ्रम फैला कर इन लोगों ने हमें बिहार जीतने में मदद की इस तरीके से अब जी राम जी का विरोध कर हम लोग को बंगाल जीतने में भी हम लोगों की ही मदद करेंगे । सेल्फ गोल करने के लिए कांग्रेस उनके सहयोगियों के नेता जाने जाते हैं तो यकीनन इसका लाभ भी हम लोगों को मिलेगा।
नव वर्ष में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास भी पार्टी के संगठन के विस्तार को लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही है जहां आने वाले दिनों में बहुत जल्द राष्ट्रीय समिति में भी कई बदलाव पार्टी के द्वारा किए जाने हैं मैं मानता हूं कि इस महीने की आखिर तक उसको भी आप सबके साथ साझा कर दिया जाएगा और उसी के अनुरूप बिहार में भी संगठन के स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। ऐसे में नई जिम्मेदारियां पार्टी के कई नेताओं को दी जाएगी। पार्टी आज एक मजबूत स्तर पर पहुंची है जिसमें हमारे विधायकों की एक अहम भूमिका है हमारे मंत्रियों की एक अहम भूमिका है । जहां संजय सिंह जी संजय पासवान जी बिहार कैबिनेट में मजबूती से लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास का पक्ष रखने का काम कर रहे हैं इससे पहले जब भी आप लोगों की कोई तीखे सवाल आते थे तो मेरे पास जवाब होता था कि मैं सरकार का समर्थन कर रहा हूं मैं सरकार का हिस्सा नहीं पर अब अगर जब आप यह देखिए सवाल मुझसे पूछेंगे तो मेरी जवाब दे ही और ज्यादा बनेगी क्योंकि सरकार का हिस्सा हूं मैं मेरे मंत्री हर उस योजना का हिस्सा है जो फैसला बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में कैबिनेट के द्वारा लिए जाते हैं । हमारे विधायक दल के नेता राजू तिवारी जी को गठबंधन के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा एक अहम जिम्मेदारी दी गई है एनडीए के सचेतक के तौर पर राज्य मंत्री के दर्जा के साथ यह भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे और इसी तरीके से पार्टी के तमाम हमारे विधायक आने वाले दिनों में विधायकों की भी जवाबदेही को समस्या किया जाएगा हमारी सरकार के पास यह समय नहीं है कि हमलोग यह करें कि अब काम शुरू होगा हम लोग जितने वादे लोकसभा विधानसभा के चुनाव में हमलोगों ने किए थे हमारी सरकार उन वादों को पूरा करने के क्रम में हमलोगों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुगर मिल का मुद्दा अलग-अलग मंचों पर मेरे द्वारा तो उठाया ही गया था हमारे प्रधानमंत्री जी भी इसको लेकर चिंतित रहे यह विभाग की जिम्मेदारी हमलोग के पास है जिसका जिसके ऊपर फैसला पहले ही कैबिनेट में लिया गया है आनेवाले दिनों में शुगर मिल की स्थापना को दोबारा से चालू करना उनका बाइबल प्रोजेक्ट में कन्वर्ट करना इन तमाम विषयों पर चर्चा चल रही है मैं मानता हूं कि आने वाले 5 साल बिहार के लिए एक स्वर्णिम काल के तौर पर होंगे । उन पांच सालों में डबल इंजन की सरकार का लाभ मेरे प्रदेश को मिलेगा और 5 सालों के बाद जब पुणः हम लोग चुनाव में जाएंगे तो इस चुनाव में किए गए हर एक वादे को पूरा करते हुए पूरी जवाबदेही के साथ हम लोग चुनाव में जाएंगे जनता ने जितना विश्वास किया है मुझ पर मैंने पिछली प्रेस वार्ता में पिछले साल के अंतिम महीने में जब की थी मैंने कहा था कि एक आभार यात्रा निकाला जाएगा उसको भी जल्द साझा किया जाएगा ऐसे में एक बार फिर से आप सबको नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए 15 तारीख को लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास में बिहार प्रदेश में यहीं पर हम लोगों ने पार्टी कार्यालय में हम लोगों ने दही चुरा का आयोजन रखा है आज मेरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से भी मुलाकात हुई जहां उनका नववर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ दही चुरा के भोज के लिए भी उनको आमंत्रित किया गया है एनडीए के तमाम साथियों को इसका निमंत्रण किया है मैं आप सब से आग्रह करता हूं आप सब भी उसमें सम्मिलित हो और मकर संक्रांति से एक नई ऊर्जा नई सोच जो उसके साथ हम लोग विकसित बिहार के निर्माण में सब मिलकर अपना योगदान दे। तभी 2047 तक हम लोग विकसित भारत बना पाएंगे । पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि उक्त महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में बिहार सरकार के माननीय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह और गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान पार्टी के माननीय सांसद श्री बीना देवी शांभवी चौधरी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी वेद प्रकाश पांडे.
राजेश भट्ट,मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नें दी.