कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी | बिहार ब्यूरो पटना।आज बिहार के जनप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन मॉडल और विकासपरक नीतियों की व्यापक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान राज्य के समग्र विकास, सामाजिक समरसता और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री के विज़न को सराहा गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता ने हालिया विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक एवं प्रचंड जनादेश देकर अपना अटूट विश्वास दोहराया है। यह जनादेश राज्य में सुशासन, विकास और स्थिरता की राजनीति पर जनता की मुहर माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक समर्थन के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
मुलाकात के दौरान 16 जनवरी से प्रारंभ होने वाली ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर भी सकारात्मक संवाद हुआ। मुख्यमंत्री को इस यात्रा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। बताया गया कि समृद्धि यात्रा बिहार के सर्वांगीण विकास को गति देने के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। यह यात्रा न केवल विकास योजनाओं की समीक्षा करेगी, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर शासन को और अधिक जनोन्मुखी बनाएगी।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार, किसानों और गरीबों के हित में लिए गए निर्णयों ने बिहार की नई पहचान गढ़ी है। ‘विकसित बिहार’ का संकल्प अब नारे से आगे बढ़कर ज़मीनी सच्चाई बनता जा रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्पष्ट संदेश है—
सुशासन • विकास • विश्वास, यही उनके शासन का मूल मंत्र है।
इसी मंत्र के साथ बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाला समय राज्य के लिए और भी सुनहरे अवसर लेकर आएगा।





























