Kaushlendra Pandey/पटना स्थित 3 एम. स्ट्रैंड रोड पर आज उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित मकर संक्रांति समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने स्वामी विवेकानंद जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में सौहार्द, सामाजिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का संदेश देखने को मिला।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्री मंगल पांडेय, मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, विधायक श्री श्याम रजक सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और विकास की कामना की।
#MakarSankranti #Bihar #NitishKumar
#JDU



























