दिनांक 11.01.26 को पटना जिले के जानीपुर थानांतर्गत मुहम्मदपुर में एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता के दृष्टिगत एक S.I.T का गठन किया गया । गठित S.I.T द्वारा तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों तथा मानवीय अनुसंधान के समन्वित प्रयासों से घटना के महज 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का सफल उद्भेदन किया गया। अनुसंधान के क्रम में इस कांड में संलिप्त मृतक महिला के पति सहित कुल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक अनुसंधान में यह तथ्य सामने आया है कि हत्या का मुख्य कारण मृतका के कई व्यक्तियों से निजी संबंध एवं पैसे के लेन-देन से जुड़ा था।
PC इस संबंध में श्री भानु प्रताप सिंह नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना द्वारा दी गई.
.
#HainTaiyarHum #Bihar Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Patna Police




























