Kaushlendra Pandey/मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पूर्व मंत्री एवं जद(यू) विधायक श्री रत्नेश सादा के आवास पर जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक श्री श्याम रजक, विधायक श्रीमती शीला कुमारी, विधायक श्री संतोष कुमार निराला, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा,JDU प्रवक्ता अंजुम आरा, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
दही-चूड़ा भोज के माध्यम से मकर संक्रांति की पारंपरिक परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा।





























