प्रियंका भारद्वाज:जनता दल यूनाइटेड (JDU) द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर माननीय विधायक सह पूर्व मंत्री श्री रत्नेश सदा जी के मंत्री एंक्लेव, गर्दनीबाग स्थित सरकारी आवास पर पारंपरिक दही–चूड़ा भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अंजुम आरा और लवली आनंद ने शिरकत की और उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पारंपरिक व्यंजनों के साथ आपसी सौहार्द और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























