माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। उन्होंने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द, परंपरा और एकता के संदेश को रेखांकित किया।
इस मौके पर मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्री संजय कुमार सिंह, सांसद श्री अरुण भारती, विधायक श्री मुरारी प्रसाद गौतम, जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पारंपरिक दही-चूड़ा भोज के माध्यम से मकर संक्रांति की सांस्कृतिक परंपरा को उत्साहपूर्वक मनाया गया।




























