प्रियंका भारद्वाज/लखनऊ।जन-सेवा, सुरक्षा और सुशासन के प्रति संकल्पित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्रभावी, पारदर्शी और स्थायी समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री जी ने दोहराया कि सुशासन की असली कसौटी आमजन को समय पर न्याय और राहत देना है, और इसके लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
#JantaDarshanUP
#CMYogiAdityanath
#GoodGovernance
#JanSeva





























