Kaushlendra Pandey /नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की गरिमामयी उपस्थिति में श्री Nitin Nabin जी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने श्री नितिन नवीन जी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिये हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने में श्री नितिन नवीन जी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।
इस अवसर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shah, रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari, भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P. Nadda, भाजपा संगठन महामंत्री श्री B.L. Santosh, भाजपा संसदीय दल के वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री श्री Devendra Fadnavis, उप मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary, श्री Vijay Kumar Sinha, श्री Nitin Nabin सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने श्री नितिन नवीन जी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा चुनावी रणनीति को नई दिशा मिलेगी। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि श्री नितिन नवीन जी का अनुभव और संगठनात्मक समझ पार्टी के लिये उपयोगी सिद्ध होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री नितिन नवीन जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद, अंत्योदय, सुशासन और विकास की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिये पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, नारों और शुभकामनाओं के बीच भाजपा कार्यालय का माहौल उत्सवमय रहा।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























