Kaushlendra Pandey/पटना: माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किए गए विभागीय सुधार एवं नवाचार के लिए अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 का प्रमाण-पत्र भेंट किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय एवं सामान्य प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं सतत सुधार की दिशा में यह उपलब्धि राज्य प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्ता आधारित प्रशासन से ही आम जनता को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं।


























