Kaushlendra Pandey/सारण ब्यूरो: समृद्धि यात्रा के क्रम में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने सारण जिले में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को विकास योजनाओं की गति तेज करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का स्पष्ट निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से आम जनता तक पहुँचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, सारण सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी, सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
#समृद्धि_यात्रा #SamriddhiYatra #Saran
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited

























