सौरभ निगम/लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान भवन, लखनऊ में 19 से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित 86वाँ अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) आज लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के समापन भाषण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए सदनों का सुचारू संचालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगामी बजट सत्र से पहले सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और सदस्यों से सदन की कार्यवाही को व्यवस्थित और रचनात्मक ढंग से चलाने में सहयोग देने की अपील की।
श्री ओम बिरला ने कहा कि संसद और विधानसभाएं जनआकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा मंच हैं, और पीठासीन अधिकारियों की निष्पक्षता, गरिमा और मर्यादा लोकतंत्र की आत्मा को सुदृढ़ करती है।
तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से लोकसभा, राज्यसभा और विभिन्न विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया तथा संसदीय कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
#AIPOC #OmBirla
#LokSabha #ParliamentaryDemocracy
#BudgetSession #Lucknow
#CountryInsideNewsAgency




























