अमित राय /पुरुलिया ब्यूरो: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पुरुलिया में आयोजित ‘रण संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज की सभा में पुरुलियावासियों का उत्साह, जोश और स्वतःस्फूर्त भागीदारी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस जिले की लाल मिट्टी से भाजपा के विषवृक्ष को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग बिना योजना के ‘एसआईआर’ कराकर बंगाल के लोगों के मताधिकार को छीनने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैध नागरिकों के वोटिंग अधिकार की रक्षा के लिए तृणमूल कांग्रेस पूरी मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने कहा कि जिन बंगालियों ने राज्य और देश का नाम रोशन किया, आज वही बांग्ला भाषी लोग भाजपा द्वारा नकारे जा रहे हैं। अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस विभाजनकारी और अलगाववादी ताकत का पुरुलिया की जनता डटकर मुकाबला करेगी।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के जमींदारों के सामने बंगाल की जनता ने कभी सिर नहीं झुकाया है और न कभी झुकाएगी। सर्वधर्म समन्वय की भूमि बंगाल में तानाशाही और नफरत फैलाने वाली राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।
सभा के अंत में उन्होंने “जय বাংলা, जय तृणमूल” के नारे के साथ कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
#AbhishekBanerjee #RanSankalpSabha
#Purulia #TMC #JoyBangla
#SaveDemocracy #AntiBJP



























