Kaushlendra Pandey/ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एम-10, स्ट्रैंड रोड स्थित आईटी जद(यू) द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सुपुत्र श्री निशांत कुमार, विधान परिषद में पार्टी के उप नेता एवं कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ, पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मंत्री श्री जमा खान, मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, मंत्री श्री सुनील कुमार, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक श्री श्याम रजक, श्री जयंत राज कुशवाहा, श्रीमती शीला कुमारी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आईटी जद(यू) के मुख्यालय प्रभारी श्री मनीष कुमार ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। समारोह में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता के महत्व पर भी बल दिया गया।
#SaraswatiPuja #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited
























