Kaushlendra Pandey /पटना के 12 एम, स्ट्रैंड रोड स्थित केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी के आवास पर आयोजित ‘लिट्टी विद मांझी’ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं उनके सुपुत्र सह मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां बिहार की सांस्कृतिक पहचान और आपसी संवाद की झलक देखने को मिली।

























