Kaushlendra Pandey/पटना | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बिहार के माननीय उप-मुख्यमंत्री (गृह) श्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना स्थित सरदार पटेल भवन में आयोजित भव्य गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
ध्वजारोहण के पश्चात माननीय उप-मुख्यमंत्री ने देश एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया।
इस गरिमामय समारोह में पुलिस महानिदेशक, बिहार श्री विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविन्द कुमार चौधरी सहित गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही तथा आयोजन अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।





























