प्रियंका भारद्वाज/नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन स्थित विश्व-प्रसिद्ध अमृत उद्यान को आम जनता के लिए 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक खोल दिया जाएगा। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमृत उद्यान का औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही उद्यान के दर्शन को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
राष्ट्रपति भवन प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अमृत उद्यान में दर्शक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक भ्रमण कर सकेंगे। हालांकि, शाम 5 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, इसलिए आगंतुकों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
📌 कब रहेगा बंद
हर सोमवार को अमृत उद्यान बंद रहेगा
इसके अलावा 4 मार्च को होली के अवसर पर भी उद्यान बंद रहेगा
🌸 निःशुल्क प्रवेश, लेकिन बुकिंग अनिवार्य
अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है, लेकिन इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य की गई है। बिना पूर्व बुकिंग के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
👉 ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट:
https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in
🌿 प्रकृति प्रेमियों के लिए खास अवसर
अमृत उद्यान अपनी दुर्लभ फूलों की प्रजातियों, सुसज्जित लॉन, गुलाबों की विविध किस्मों और सुंदर हरियाली के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। हर वर्ष हजारों लोग इस उद्यान को देखने पहुंचते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के आने की उम्मीद है।
राष्ट्रपति भवन प्रशासन ने आगंतुकों से अपील की है कि वे उद्यान की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा निर्धारित नियमों का पालन करें।
#AmritUdyan #RashtrapatiBhavan #PresidentOfIndia #DroupadiMurmu #DelhiNews #PublicGarden #Tourism #NatureLovers



























