प्रियंका भारद्वाज/पटना।आज जनता दल (यूनाइटेड) प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय केदार नाथ पांडेय के सुपुत्र एवं समाजसेवी श्री आनंद पुष्कर ने जद(यू) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उन्हें माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्री आनंद पुष्कर के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ जनता दल (यूनाइटेड) को मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास और सामाजिक न्याय की नीतियों पर भरोसा जताते हुए नए साथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, श्री चंदन कुमार सिंह, श्री परमहंस कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्री आनंद पुष्कर के जद(यू) परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।
मौके पर मौजूद नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है और लगातार समाज के विभिन्न वर्गों से लोग जद(यू) की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited



























