Kaushlendra Pandey /राजगीर (नालंदा)। Nitish Kumar ने शनिवार को राजगीर के गिरियक स्थित घोड़ाकटोरा गंगा जी जलाशय का निरीक्षण कर वहां विकसित की जा रही पर्यटन सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटकों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि Rajgir अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है, ऐसे में यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
इसके साथ ही उन्होंने वैतरणी नदी क्षेत्र, ब्रह्मकुंड तथा रोपवे सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुगम, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए। रोपवे संचालन में सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन करने को कहा गया।
निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने Rajgir International Convention Centre में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी योजनाओं को तय समय-सीमा में पूर्ण करने और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने पर जोर दिया।
बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राजगीर और नालंदा क्षेत्र को पर्यटन, आध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
#Rajgir #Nalanda #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited




























