नई दिल्ली | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/धीरेन्द्र वर्मा /OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह महत्वपूर्ण बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेज़ी से अग्रसर है।
बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत #AI के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है और देश वैश्विक प्रतिभा तथा नवाचार का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत का युवा वर्ग तकनीक, शोध और स्टार्टअप इकोसिस्टम के माध्यम से AI सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत में निवेश करने का खुला आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिभाशाली युवा शक्ति, डिजिटल बुनियादी ढांचा और नवाचार के अनुकूल नीतियां इस परिवर्तनकारी क्षेत्र में नई ऊर्जा भरने का कार्य करेंगी।
यह मुलाकात आगामी #IndiaAIImpactSummit2026 के संदर्भ में भी बेहद अहम मानी जा रही है, जहां भारत AI के वैश्विक भविष्य को आकार देने में अपनी भूमिका को और स्पष्ट करेगा।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी Press Information Bureau द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उपलब्ध है।
#IndiaAIImpactSummit2026 #AI #DigitalIndia #Innovation #IndiaAI





























