Kaushlendra Pandey /पटना ब्यूरो । Nitish Kumar ने आज 1, अणे मार्ग स्थित “संकल्प” में बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के वार्षिक प्रतिवेदन (वर्ष 2024-25) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन समर्पित किया और आयोग की गतिविधियों तथा उपलब्धियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री Samrat Choudhary, माननीय मंत्री Vijay Kumar Choudhary, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष Sanjay Kumar Jha, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ तथा मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह “गांधी जी” सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आयोग के कार्यों की सराहना करते हुए आशा जताई कि प्रतिवेदन में उल्लिखित सुझावों के आधार पर आगे की नीतियां और प्रभावी ढंग से लागू की जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई तथा बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
#Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited





























