Narendra Modi ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
Kaushlendra Pandey /दिल्ली ब्यूरो Narendra Modi ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के पावन अवसर पर देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आए।
प्रधानमंत्री ने कामना की कि होली का यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार करे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करता है।
प्रधानमंत्री के इस संदेश के बाद देशभर में लोगों ने भी एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह के साथ त्योहार मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।