पटना।राज्य आयुष समिति, स्वास्थ्य विभाग, बिहार तथा राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल, पटना के संयुक्त तत्वावधान में Ayush Maternal and Neonatal Health Intervention (SUPRAJA) कार्यक्रम के अंतर्गत पटना जिले में विभिन्न स्थानों पर चार दिवसीय विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में एक स्वास्थ्य शिविर IMRI शाहीन हाउस (Opp. Shaheen House), न्यू अज़ीमाबाद, पटना के समीप आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल, पटना के अधीक्षक प्रो० डॉ० शहनवाज़ अख्तर के निर्देशन में किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य (Maternal and Neonatal Health) से संबंधित रोगों की जाँच एवं उपचार किया गया। शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं मरीजों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा आवश्यक यूनानी औषधियाँ निःशुल्क वितरित की गईं।
इस स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सकों में डॉ० अब्दुस सलाम, डॉ० मो० सदरुज्ज़मां, डॉ० काएनात ज़हरा तथा डॉ० शबिस्ता फातिमा तय्यबी सहित राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल की चिकित्सा टीम उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त अस्पताल के इंटर्न चिकित्सकों – रोज़, आमरा, एकराम तथा लवली – ने भी सक्रिय रूप से भाग लेते हुए मरीजों की जाँच एवं उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं एवं मरीजों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जाँच कराई तथा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं औषधियों का लाभ प्राप्त किया। इस शिविर में लगभग 250 मरीज लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर चिकित्सा दल द्वारा मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हुए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत अगला निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर दिनांक 07.03.2026 को चाँद कॉलोनी, गायघाट, पटना में आयोजित किया जाएगा।


























