प्रियंका भारद्वाज /पटना, 5 मार्च 2026 | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस में विकास कुमार सिंह बने बिहार के सह प्रवक्ता.ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने बिहार के परिवहन क्षेत्र से जुड़े सक्रिय सदस्य विकास कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है। AIMTC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश सभरवाल ने उन्हें वर्ष 2025–27 के कार्यकाल के लिए बिहार राज्य का “सह प्रवक्ता” नामित किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सभरवाल ने अपने पत्र में कहा कि संगठन के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए एक संतुलित और सक्षम टीम का होना आवश्यक है। विकास कुमार सिंह के अनुभव, कौशल और मोटर ट्रांसपोर्ट उद्योग में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पत्र में यह भी उम्मीद जताई गई है कि विकास कुमार सिंह अपनी नई भूमिका में सक्रिय रहते हुए बैठकों की तैयारी व सहभागिता, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में परिवहन व्यवसाय से जुड़े मुद्दों को उठाने, राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाने और AIMTC की सदस्यता बढ़ाने जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य परिवहन क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन को नई प्रगति, शांति और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
AIMTC के इस निर्णय के बाद बिहार के परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि विकास कुमार सिंह अपनी नई जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से निभाएंगे।





























