Kaushlendra Pandey /नई दिल्ली | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के नागरिकों को नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में इस पर्व को शक्ति की आराधना का दिव्य अवसर बताते हुए देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की असीम कृपा से सभी का कल्याण हो और हर घर में खुशहाली आए। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पावन पर्व “विकसित भारत” के संकल्प को भी नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।
नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश के अंत में “जय अंबे जगदंबे मां!” का उद्घोष करते हुए देशवासियों के जीवन में सुख-सौभाग्य और सकारात्मकता की कामना की।




























