Kaushlendra Pandey लखीसराय | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/ बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज समृद्धि यात्रा के क्रम में लखीसराय पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कजरा सोलर पावर प्लांट के 3D मॉडल का अवलोकन किया और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी भ्रमण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाभुकों से सीधे संवाद कर उन्हें चेक वितरित किए।
समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास एवं उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया।
जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Nitish Kumar ने लखीसराय के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘विकसित बिहार’ के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है और इसमें जनता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh, उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary, उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha, मंत्री Sunil Kumar, सूर्यगढ़ा विधायक Ramanand Mandal सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने योजनाओं के लोकार्पण पर लखीसरायवासियों को बधाई देते हुए सभी से एकजुट होकर बिहार के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।




























