नई दिल्ली, 19 मार्च 2026 (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी): भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल की है। National Industrial Corridor Development Corporation (NICDC) को ‘BHAVYA’ योजना के तहत देशभर में 100 औद्योगिक पार्कों के विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस योजना के तहत निवेश के लिए तैयार (Investment-ready) और प्लग-एंड-प्ले आधारित औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित किए जाएंगे, जिससे उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाया जा सके।
BHAVYA योजना के अंतर्गत विकसित होने वाले इन औद्योगिक पार्कों में पहले से स्वीकृत भूमि, तैयार आधारभूत संरचना और एकीकृत सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे उद्योगों को तेजी से संचालन शुरू करने में मदद मिलेगी और ‘Ease of Doing Business’ को मजबूती मिलेगी।
इसके साथ ही, पार्कों में सिंगल-विंडो सिस्टम जैसे सरल और त्वरित अनुमोदन तंत्र लागू किए जाएंगे, ताकि उद्योगों को विभिन्न मंजूरियों के लिए लंबी प्रक्रिया से न गुजरना पड़े।
सरकार का मानना है कि यह पहल भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में अहम साबित होगी और बड़े पैमाने पर निवेश व रोजगार के अवसर सृजित करेगी।





























