पटना। बिहार दिवस 2026 के तीन दिवसीय समारोह के अंतर्गत तीसरे दिन यानी 24 मार्च को स्थानीय रवीन्द्र भवन में एक भव्य मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है। इस मुशायरे में देश के मशहूर शायर और शायरा अपने गीतों ग़ज़लों से पटना वासियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। आमंत्रित शायर हैं –

इक़बाल अशहर, अज़्म शाकिरी, अज़हर इक़बाल, डाॅ. नदीम शाद, शफ़ीक़ आबिदी, सुनील कुमार तंग, अतुल अजनबी, हिमांशी बाबरा, सत्य प्रकाश शर्मा, डाॅ. तिष्या श्री, आर. जे. विजेता और समीर परिमल। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारम्भ होगा। मुशायरे का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। ध्यातव्य है कि बिहार दिवस में मुशायरे की एक समृद्ध परम्परा रही है और हर वर्ष मुशायरे में देश के नामी गिरामी शायर जुटते रहे हैं। इस बार बिहार दिवस का थीम है- ‘उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार’।
Related