Kaushlendra Pandey नोएडा/दिल्ली:NCR की कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट मिलने जा रहा है। Noida International Airport (जेवर) के Phase-I का उद्घाटन कल प्रधानमंत्री Narendra Modi करेंगे। इस मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के शुरू होने से दिल्ली-NCR में हवाई यात्रा और लॉजिस्टिक्स को नई रफ्तार मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा— “Big boost for NCR connectivity! Phase I of Noida International Airport at Jewar will be inaugurated tomorrow.”
यह एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े एविएशन हब्स में से एक बनने जा रहा है। Phase-I के शुरू होने के साथ ही लाखों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के लोगों को बड़ा फायदा होगा।
सरकार का दावा है कि इस परियोजना से न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि क्षेत्र में निवेश, रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी


























