नीतीश कुमार के द्वारा बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अंततः भाजपा और भुंजा पार्टी की व्युह रचना में नीतीश कुमार जी को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया गया। जबकि नीतीश कुमार जी नहीं चाहते थे कि वह बिहार की राजनीति और बिहार के लोगों से अलग हों, लेकिन नीतीश कुमार को बिहार से अलग करने की जो भी व्युह रचना अमित शाह ने चुनाव के पहले रची थी भुंजा पार्टी के माध्यम से उसको आज अंतिम मुकाम तक पहुंचाने का काम किया गया ।
नीतीश जी को विधान परिषद के सदस्य के रूप में इस्तीफा देने के लिए जिस तरह से मजबूर कर दिया गया, उससे स्पष्ट हो गया कि भाजपा सत्ता के लिए किसी हद तक जा सकती है।



























