Kaushlendra Pandey /डिब्रूगढ़/असम, 1 अप्रैल 2026 | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम दौरे के दौरान डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रही महिला श्रमिकों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि “चाय असम की आत्मा है और यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।”
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने दौरे की जानकारी देते हुए लिखा कि चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से मुलाकात उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रहा। उन्होंने असम की चाय उद्योग की वैश्विक पहचान और उसमें श्रमिकों के योगदान की सराहना की।
असम, खासकर डिब्रूगढ़ क्षेत्र, देश और दुनिया में अपनी उच्च गुणवत्ता वाली चाय के लिए प्रसिद्ध है। यहां के चाय बागानों में बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं, जो इस उद्योग की रीढ़ मानी जाती हैं।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को स्थानीय चाय उद्योग और श्रमिकों के लिए उत्साहवर्धक माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र की पहचान और मजबूती को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



























